सरायपाली: नकाबपोश चोरों ने दिनदहाडे़ घर से ले उडे़ नगदी रकम सहित जेवरात

सिघोडा़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाडे़ घर में घुसकर दो नकाबपोश चोर आलमारी में रखी नगदी रकम सहित सोना व चांदी की सामान ले उडे़ कमलिनी भोई पति सत्यराम भोई उम्र 25 साल जाति संवरा साकिन राफेल थाना सिंघोडा जिला महासमुद ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30/10/2021 के लगभग 08:30 बजे को घर के किचन मे खाना बना रही थी कि किचन के बगल मे बेडरूम मे अलमारी की खोलने की आवाज आने पर जाकर देखी तो दो अज्ञात व्यक्ति मेरे बेडरूम मे घुसकर अलमारी को खोलकर सामान को इधर उधर कर रहे थे तभी मै चिल्लाई कौन हो कहकर तो वे मुझे धक्का मारकर घर से निकलकर भाग गये दोनो अपने चेहरे को गमछा से ढंके हुये थे जिस कारण मे उनका चेहरा नही देख पाई तब मै पड़ोस के हजारी दुबे को आवाज दी चिल्लाई उनके आते तक वे दोनो भाग गये थे तब मै घर आकर देखी तो अलमारी मे रखे एक सोने की चेन 02 ग्राम कीमती 10,000 रूपये, सोने की कर्णफूल लगभग 07 ग्राम, कीमती 30,000 रूपये, एवं चांदी की पायल 01 जोडी कीमती 5000 रूपये एवं अलमारी मे रखे 40,000 रूपये नगदी रकम जूमला कीमती 85,000 रूपये नही था जिसे किसी दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर अलमारी मे रखे उक्त मशरूका को चोरी कर ले गये है। पुलिस ने प्राथिया की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर धारा 352,480 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
























