जिले में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव से दिनदहाड़े लूट…जेब से पर्स और ब्लैंक चेक लेकर हो गए फरार

दुर्ग जिले में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। ग्राम नारधा पुलिया के पास दो लुटेरों ने मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की बाइक को रोक लिया और पैसे की डिमांड करने लगे। जब उसने मना किया तो बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट कर जबरिया उसके जेब से 2500 रुपए नकद और पर्स निकाल लिया। पर्स में कोरा चेक और अन्य दस्तावेज थे। उसे लेकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने दो दिन के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया है।भिलाई तीन टीआई विनय सिंह ने बताया कि 12 फरवरी दोपहर 12.15 बजे की घटना है। अमलेश्वर वार्ड-10 पटेल पारा निवासी कल्याण कुमार साहू (37वर्ष) ने शिकायत किया कि वह मार्केटिंग का काम करता है। औरी से ग्राम नारधा रोड़ से वापस बाइक से लौट रहा था। ग्राम नारधी पुलिया के पास दो युवक खड़े थे। ुउन्होंने उसे हाथ देकर उसकी बाइक को रोक लिया।जैसे ही युवक ने बाइक रोका दोनों बदमाश उससे पैसे की डिमांड करने लगे। पैसे देने से युवक ने मना कर दिया तो एक बदमाश ने उसके जेब में जबरन हाथ डालकर पर्स को निकाल लिया। पर्स में रखे सौ-सौ के नौ नोट एवं दो सौ का आठ नोट मिलाकर 2500 रुपए ले लिए। पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और संतराम के हस्ताक्षरित जिला सहकारी बैंक कोरा चेक भी ले लिया। लूट के बाद बदमाश उसे धमका कर भगाने लगे। कुछ देर बाद वे भी फरार हो गएपुलिस ने बताया कि उसी समय औरी निवासी दीपक चंद्राकर पिता स्व. कृष्ण कुमार चंद्राकर बाइक से वहां पहुंच गया। बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन दीपक ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उसे दौड़ाया। जब आस-पास में रोजगार गारंटी में काम करने वाले मजदूरों ने देखा और आवाज लगाई तब बदमाश बाइक से भाग गए।























