सरायपाली: सरायपाली सचिव संघ द्वारा मनाया गया सचिव दिवस

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जनपद पंचायत सरायपाली में सचिव संघ द्वारा विगत दिनों सचिव दिवस मनाया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद उपस्थित हुए और सचिवों को पुष्प कलम भेट कर सम्मान किया गया साथ ही जनपद परिसर में वृक्षारोपण का कर्यक्रम में सम्मिलित हुए। माननीय विधायक श्री किस्मत लाल नन्द जी ने सचिवो को संबोधित करते हुए कहा की सचिव जो होता है वो जनपद की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है और शासन की योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियो तक पहुँचता है एवं विधायक जी ने आस्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का निराकरण के लिए वे सदैव तटपर रहेंगे सभी सचिवो ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर
श्री अमृत पटेल नगरपालिका अध्यक्ष
श्रीमति कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष
श्रीमति स्निग्धा तिवारी सीईओ
श्री नेहरूपटेल सचिव संघ अध्यक्ष
समस्त सचिव गण (सराईपाली ब्लॉक)
युवा कांग्रेस नेता विवेक अग्रवाल, हरदीप सिंह रैना,वाहिद नियरिया,आरिफ अली पिंकी,
पालेस्वर राय, विनय पटेल सरपंच, दीपक साहू सरपंच,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बलराम भोई,मोहसिन मेमन आदि उपस्थिति थे ।
























