महासमुंद: घर से कीमती जेवरात सहित मोबाइल पार

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर से चोरी का मामला सामने आया है।मोहन चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 15 बस स्टै ण्ड के उपर खल्लायरी मंदिर के पास महामाया पारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद में पत्नि पायल चन्द्रानकर उम्र 40 वर्ष एवं दो लडके मोनू चन्द्रा कर उम्र 10 साल, भावेश चन्द्राकर उम्र डेढ साल सहित निवास करता है, तीसरी की पढाई किया है सब्जी मण्डी महासमुंद में सब्जीा का थोक विक्रेता है । दिनांक 26/03/2025 के सुबह लगभग 04/30 बजे घर से सब्जीे मार्केट आ गया एवं पत्नि पायल चन्द्राकर घर से अपने दोनो बच्चो् के साथ लेकर घर के दरवाजा में संकडी लगाकर सडक तरफ घुमने चली गयी। लगभग 05/30 बजे लडका मोनू चन्द्रालकर पास आकर बोला की आपको मम्मी घर बुला रही है। जिसके बाद अपने लडका के साथ घर पहुचा तब पत्नि पायल चन्द्रा कर ने बतायी कि लगभग 05/30 बजे अपने दोनो बच्चो के साथ घुमकर घर वापस आयी तो घर के सामने का दरवाजा की संकडी खुली हुई घर अंदर जाकर देखी तो घर के कमरे मे रखे आलामरी खुली हुई थी जिसे देखकर अपने सामान की खोजबीन की तो आलमारी के अंदर रखे 01. एक जोडी सोने की झुमका 12 ग्राम किमती 30000 रूपये 02. एक चांदी का करधन वजनी 300 ग्राम किमती 10000 रूपये , 03. एक जोडी चांदी की पायल वजनी 42 ग्राम किमती 3000 रूपये, 04. तीन जोडी चांदी की बिछिया किमती 1000 रूपये 05. एक जोडी चांदी की चुडा किमती 1000 रूपये 06. नगदी रकम लगभग 6000 रूपये 07.एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल बाहर बिस्तार में रखे जिसमें आडिया कंपनी का सीम न0 ********** लगा चालू हालत में किमती 5000 रूपये कुल जुमला 56000 रूपये को कोई अज्ञात व्यीक्ति घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गये है । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























