छत्तीसगढ़

इन शहरों में LPG सिलेंडर सिर्फ 633 रुपये में प्राप्त करें

घरेलू एलपीजी सिलेंडर दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारी सीजन में आपके घर केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा। अभी यह ‘ऑफर’ दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। बता दें घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा, फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा, उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा। करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!