पिथौरा
युवा स्पोर्ट्स क्लब हरदी द्वारा कबड्डी स्पर्धा 11 को

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। ग्राम हरदी में युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 11 नवंबर दिन सोमवार को शाम 7ः00 बजे से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । जिसमें प्रवेश शुल्क 151 रूपये रखा गया है । प्रथम पुरस्कार 7 हजार रूपये व शील्ड,द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रूपये व शील्ड, तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपये व शील्ड एवं चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रूपये व शील्ड रखा गया है । बेस्ट केचर , बेस्ट रेडर व बेस्ट ब्लाकर को भी पुरस्कार समिति द्वारा देने की घोषणा की गई है । युवा स्पोर्ट्स क्लब हरदी समिति में अध्यक्ष प्रदीप पटेल उपाध्यक्ष गिरीश पटेल , सचिव रामकुमार पटेल,सहसचिव मोहितराम साहू , कोषाध्यक्ष उदल निषाद है ।
AD#1
























