छत्तीसगढ़

सरायपाली : कम्प्यूटर आपरेटर ने जाली हस्ताक्षर कर मालिक को लगाया लाखों की चपत

सराईपाली थाना के अंतर्गत चेक में फर्जी साइन कर लाखों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं
महेंद्र पण्डा पिता श्री भागीरथी पण्डा उम्र 31 साल निवासी पोस्ट आफिस रोड वार्ड क्र. 13 सरायपाली का रहने वाला हूँ  । मेरे पिताजी के नाम से अवंती ट्रेक्टर्स के नाम से फर्म है। जहां मेसी कंपनी का ट्रेक्टर का डिलरशिप है। जिसका संचालन मेरे पिताजी एवं मेरे द्वारा किया जाता है। जहां पर छुईपाली निवासी आतिश नंद पिता सुकदेव नंद उम्र 23 साल कम्प्युटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। जिसके द्वारा मेरे पिताजी भागीरथी पण्डा , माताजी श्रीमति शारदा पण्डा एवं मेरे नाम के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर अलग अलग बैंकों से छल एवं बेईमानी पूर्वक राशि आहरण कर गबन करके धोखाधड़ी किया गया है। अतिशनंद पिता सुकदेव नंद उम्र 23 साल निवासी छुईपाली तहसील बसना जिला महासमुंद छ0ग0 पूर्व में हमारे उक्त अवंती टैक्टर्स सरायपाली में कार्य करता था। कार्य के दौरान साथ में बैंक भी जाता था और अन्य कार्यालय में भी साथ में उपस्थित होता था। अतिशनंद द्वारा मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण कर लिया है तथा मेरे पिता श्री भागीरथी पण्डा का भी फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण कर लिया है । अतिशनंद द्वारा मेरे माता श्रीमती शारदा पंडा का भी फर्जी हस्ताक्षर कर चेक से जिला सहकारी बैंक शाखा सरायपाली खाता नंबर 124003521558 से चेक क्रमांक 497722 से दिनांक 14.05.2020 को रकम 40,000/ रू0 चालीस हजार रू0 तथा मेरे पिता श्री भागीरथी पंडा के जिला सहकारी बैंक शाखा सरायपाली के खाता क्रमांक 624023023746 से चेक क्रमांक 010867 से रकम 20,000/-दिनांक 13.02.2020 को आहरण किया है। देना बैंक शाखा सरायपाली खाता नंबर 113113001361 से चेक क्रमांक 006076 से दिनांक 05.03.2020 को रकम 30,000रू0 तीस हजार रू0 आहरण कर लिया है दिनांक 12.03. 2020 को चेक क्रमांक 006081 से 20,000रू0 बीस हजार रू0 । दिनांक 27.03.2020 को चेक क्रमांक 006077 से रू0 10,000रू0 दस हजार रू0 आहरण कर लिया । दिनांक 09.04.2020को चेक क्रमांक 006079 से रकम 15000रू0 पन्द्रह हजार रू0 दिनांक 13.04.2020 को चेक 006080 से रू0 20,000रू0 बीस हजार रू0 तथा दिनांक 27.04.2020 चेक क्रमांक 006078 से रू0 40,000रू0 चालीस हजार रू0 का आहरण कर लिया है। एचडीएफसी बैंक शाखा सरायपाली में संयुक्त खाता मेरे तथा पिता श्री भागीरथी पंडा के नाम पर खाता क्रमांक 50200024938804 से दिनांक 13.03.2020 को रकम 10,000रू0 दस हजार रू0 आहरण किया है। उसी खाते से दिनांक 20.03.2020 को 20,000रू0 बीस हजार रू0 तथा पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरायपाली से अवंती फर्म सरायपाली के नाम पर संचालित खाता नंबर – 6111002100000084 से चेक क्रमांक 502876 से दिनांक 10.02.2020 को 20,000रू0 बीस हजार रू0 दिनांक 09.03.2020 को चेक क्रमांक 502877 से रू 20,000रू0 बीस हजार रू0 तथा मेरे माता श्रीमती शारदा पंडा के नाम पर जिला सहकारी बैंक शाखा सरायपाली के खाता क्रमांक 624023035184 से चेक क्रमांक 010886 से दिनांक 04.11. 2019 को रू0 45,000रू0 पैतालीस हजार रू0 दिनांक 13.02.2020 को चेक 010888 से रकम 30,000रू0 तीस हजार रू0 चेक क्रमांक 010890से दिनांक 25.02.2020 को 45,000रू0 पैतालीस हजार रू0 कुटरचना ,छल एवं बेईमानीपूर्वक आहरण कर लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर 420 का माामला  दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!