छत्तीसगढ़

महांसमुद : कंपनी से 640 बोरी सीमेंट लोड कर निकले ड्रायवर ने रास्ते में बेचकर हुआ फरार

कंपनी से 640 बोरी सीमेंट लोड कर निकले ट्रक ड्रायवर ने रास्ते में बेचकर फरार हो गया। बतादें, अशोक लिलैंड कंपनी की वाहन क्रमांक CG 04 LR 6600 जो डबल बूल सिमेंट को बलौदा बाजार के NU VISTA LIMITED से गाडी का ड्रायवर कमलेश कुमार गुप्ता पिता भोला प्रसाद गुप्ता (25) MP सिमेंट कीमती 2,24,000 रुपए भरकर केसिंगा वेयर हाऊस जिला कालाहंडी (उड़ीसा) के लिए निकला था।

जो ग्राम कोमाखान सुअरमार के पास दिनांक 01.09.2021 से दिनांक 02.09.2021 के मध्य रात्रि में उक्त 640 बोरी सिमेंट को किसी अज्ञात ब्यक्ति को बेच कर गाडी को नुवापाडा ओडिशा में खड़ी कर भाग निकला। कोमाखान पुलिस ने धारा 408 भादवि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर किया है।

 

दर्ज FIR
दिनांक 31.08.2021 को शुभ फ्यूलस बागबाहरा से डीजल लेना था तब ड्रायवर ने मुझे फोन करके बताया तब मैं शुभ फ्यूलस से 50 लीटर डीजल गाडी में डलवा लो बताने पर ड्रायवर ने गाडी में दिनांक 01.09.2021 को डीजल डलवाया है । जिसे दिनांक 02.09.2021 को केसिंगा वेयर हाऊस जिला कालाहंडी (उड़ीसा) पहुंच जाना था परंतु नही पहुंचा तब मैं ड्रायवर कमलेश कुमार गुप्ता को उसके मोबाईल नंबर 8658668627 से संपर्क किया तो ड्रायवर का फोन बंद बता रहा था। तब हमें शक हुआ तब मैं इसकी सूचना अपने कंपनी के मालिक सुब्रत डे को दिया हूं।

सीमेंट समेत ट्रक के टूल बाक्स से सामान गायब
उसके बाद मुझे पता तलाश करने भेजने पर मैं पता तलाश किया हूं तब ट्रक क्रमांक CG 04 LR 6600 उड़ीसा के नुवापाडा के पहले इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास खड़ी मिली थी तब मैं ट्रक को देखा ट्रक में भरा डिजल, स्टेपनी, जेक, पेनचिस, पाना और गाडी में लोड डबल बूल कंपनी का 640 बोरी सिमेंट नही था मेरी गाडी का ट्रक ड्रायवर भी नही था आस पास पता तलाश किया ट्रक ड्रायवर नही मिला मेरा ट्रक ड्रायवर गाडी में लोड 640 बोरी सिमेंट, डिजल, स्टेपनी, जेक, पेनचिस, पाना को बेच दिया है ।

मैं अपने ट्रक में लगे जी.पी.एस. से लोकेशन पता किया तब मुझे पता चला कि दिनांक 01.09.2021 को शाम 4:29 मिनट से लेकर दिनांक 02.09.2021 के सुबह 07:57 मिनट तक ग्राम सुवरमार थाना कोमाखान में खड़ी थी। उसके बाद मेरी गाडी दिनांक 02.09.2021 को सुबह 08:06 मिनट में उड़ीसा में प्रवेश की है और दिनांक 02.09.2021 के 08:35 मिनट पर लोकेशन इंडियन आयल पेट्रोल पम्प नुवापाडा में खड़ी मिली है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!