छत्तीसगढ़

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट… जानिए क्या थी वजह

प्रेमी ने पुराने विवाद पर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आत्मग्लानि में प्रेमी ने खुदकुशी का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया. खरोरा थाना पुलिस ने घायल प्रेमी को अपनी अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, माहेश्वरी उर्फ रानू सूर्यवंशी को उसके प्रेमी शुभम ध्रुव ने पथरा कुंडी स्थित बड़े बांध के पास युवती को मिलने के लिए बुलाया था, जहां पुराने विवाद को लेकर शुभम ने रानू पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर आत्मग्लानि के कारण अपने ही गले पर उसी धारदार हथियार से हमला कर लिया.
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची खरोरा पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल शुभम ध्रुव को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए मेकाहारा में रेफर किया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!