कोरबा

हसदेव नदी में नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बहे , खोजबीन के बाद एक बच्चे का शव बरामद

कोरबा (काकाखबरीलाल) .  हसदेव नदी में नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बह गए. खोजबीन के बाद एक बच्चे का शव बरामद किया गया. अभी दूसरे बच्चे की तलाश जारी है. दरअसल, सीतामणी हटरी निवासी दीपांशु सोनी पिता जितेंद्र सोनी (11) व आयुष केंवट पिता शिव केंवट (5) व एक और किशोर मंगलवार को सीतामणी रेत घाट के पास हसदेव नदी में नहाने गए थे. नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में तीनों अपने आप को संभाल नहीं सके और बहने लगे. तीसरा बच्चा तैरकर किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन दीपांशु और आयुष बह गए. बचकर बाहर निकले बच्चे ने आस-पास लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते-देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची व गोताखोरों की मदद से बच्चों की खोज नदी में शुरू की गई. लेकिन रात हो जाने की वजह से उफनती हसदेव में बच्चों को तलाशना मुश्किल हो गया. इस वजह से रात को तलाशी अभियान रोकी गई. आज सुबह होते ही फिर से बच्चों की तलाश शुरू की गई. काफी कोशिशों के बाद सुबह एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.
आयुष (आरुष) का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तलाश में जुटे लोगों की भी आंखें छलक उठीं. शव को परिजनों के सुपुर्द करने पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!