छत्तीसगढ़

सरायपाली-बसना क्षेत्र में देखा गया जंगली भैसा, लोगों में दहशत

सरायपाली(काकाख़बरीलाल) सरायपाली क्षेत्र के मोखापुटका ,बरिहापाली ,लुकापारा तेलीडिपा परसदा एवं आस पास के गाँवो में आज सुबह से 2 वन भैसा देखा गया,आपको बता दें कि खेती किसानी का समय है खेतों में किसान मजदूर काम कर रहे हैं उक्त वन भैसा के देखे जाने से ग्रामीण,किसान एवं मजदूरों में दहशत व्याप्त है, वन विभाग का समस्त अमला सुबह से निगरानी रखें हुए है
ज्ञात हो कि तेलीडिपा के 2 ग्रामीण जंगली भैसे से घायल हो चुके है,
वन विभाग ने काकाखबरीलाल से कहा कि दो वन भैंसा सरायपाली एवं बसना क्षेत्र में देखे गए हैं उसमें से एक बसना परिक्षेत्र में चला गया है एवं एक सरायपाली के परसदा, बरिहापाली, लूकापारा क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हम सुबह से ही उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं,वन भैसा गोड़मर्रा अभ्यारण्य के होने की संभावना है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!