छत्तीसगढ़

महांसमुद : अगले महीने से ई पास के जरिए खाद्यान्न वितरण किया जाएगा

संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा है कि अगले महीने से ई पास के जरिए खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे राशन कार्डधारियों को अपनी पसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन सामाग्री प्राप्त करने में सुविधा होगी। जिले में हो रही संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकानों से ई पास के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जिलों की उचित मूल्य दुकानों के राशन कार्डधारियों को अपनी पसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खाद्य विभाग से तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर उन्हें बताया गया कि जिले के सभी 590 राशन दुकानों में ई पास के जरिए खाद्यान्न वितरण की तैयारी की जा चुकी है। पूर्व में टेबलेट के माध्यम से वितरण किया जा रहा था। अगले महीने से सभी राशन दुकानों में ई.पास के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि ऐसे राशन कार्डधारी जिनमें किसी भी सदस्य का आधार सत्यापित है, परन्तु ई.पास उपकरण के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण असफल हो रहा है, ऐसे राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण हेतु नॉमिनी प्रतिनिधि के निर्धारण के लिए संचालनालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद जिला स्तर पर खाद्य अधिकारी द्वारा अन्य हितग्राही को नॉमिनी नियुक्त कर खाद्यान्न का वितरण किया जा सकेगा। नि:शक्त, 60 वर्ष से अधिक अथवा 10 वर्ष से कम आयु के राशन कार्डधारियों के लिखित आवेदन पर जिला स्तर पर खाद्य अधिकारी द्वारा नियुक्त हितग्राही को नॉमिनी नियुक्त कर खाद्यान्न का वितरण किया जा सकेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!