छत्तीसगढ़

महांसमुद: सूने मकान में प्रवेश कर नगदी सहित जेवरात पार उड़ीसा का युवक धरा गया

महासमुंद कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकांटा में सूने मकान में प्रवेश कर नगदी सहित जेवरात को चोरी करने के मामले में साइबर सेल व कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरामद किया है। आरोपी ओडिशा का निवासी है।

पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में वार्ड नंबर 14 खोपेतरा थाना जोंक जिला नुअपाड़ा ओडिशा निवासी प्रकाश ऊर्फ  भक्कन टण्डन (22) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1 नग मंगल सूत्र, 1 नग पत्ती नुमा बड़ा लाकेट, 1 जोड़ी सोने का खिनवा, चांदी की 1 जोड़ी ऐंठी, 1 जोड़ी पायल व 1 नग चांदी का हाफ  करधन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी के सामान को कोमाखान शराब भट्टी के पास एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। इसकी जानकारी टीम को हुई तो घेबरांदी कर पकड़ा।

इस मामले में कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकांटा निवासी डोमन प्रसाद ढीढी पिता नैन प्रसाद ढीढी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8-9 अप्रैल को घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गांव में हो रहे ज्वांरा कार्यक्रम में उसका परिवार व्यस्त था, घर में कोई नहीं था।

जब सुबह जंवारा कार्यक्रम से वापस आया तो देखा कि घर के मेन गेट के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी भी खुला हुआ था। अज्ञात चोरों ने आलमारी के अंदर स्टील के डिब्बे में रखे सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चुरा लिया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!