पिथौरा

पिथौरा: मावेशी से टकराई बाईक युवक की मौत

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बिरबल दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खुसरूपाली का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 09.10.2023 के शाम करीबन 04 बजे ग्राम खुसरूपाली से मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक CG 04 CP 8037 में बडे भाई दशरथ दीवान, भाभी कुलेश्वरी दीवान, भांजा टीकेश्वर दीवान के साथ  ग्राम कुलरिया जा रहे थे मोटर सायकल को टीकेश्वर दीवान चला रहा था कि करीबन शाम  05 बजे एनएच 53 रोड ग्राम डुमरपाली के पास पहुंचे थे कि रोड में अचानक मवेशी आ जाने से मोटर सायकल सहित मवेशी में जाकर टकरा गया जिससे तीनों नीचे गिरने को चोंट आया था एक्सीडेंट होने से तीनों को ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लाये थे जहां  डाक्टर साहब द्वारा दशरथ दीवान को चेक करने पर मृत होना बताये एवं कुलेश्वरी दीवान का ईलाज चल रहा है एवं टीकेश्वर दीवान का प्राथमिक उपचार बाद महासमुंद रेफर कर दिये है सूचना मिलने पर सीएचसी पिथौरा में आया था घटना की जानकारी कुलेश्वरी दीवान ने बतायी है। टीकेश्वर दीवान द्वारा मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से एक्सीडेंट हुआ है पुलिस ने279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!