पिथौरा

हायर सेकंडरी स्कूल बढईपाली में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान.

काकाखबरीलाल, पिथौरा। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढईपाली के द्वारा दिनांक 13/10/2018 दिन शनिवार को शाला के समस्त 300 विद्यार्थीयो एवं सभी शिक्षकों ; शाला विकास समिति के साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता सायकल रैली निकाली गयी।रैली का आयोजन जूनियर रेडक्रॉस; स्काउट एवं गाइड; एवं पर्यावरण मित्र बढईपाली स्कूल के तत्वावधान में किया गया।रैली को हरी झंडी श्री लक्ष्मी कान्त साहू अध्यक्ष; शाला विकास समिति; एवं श्री सागर चंद बरिहा सरपंच; ग्राम पंचायत बढईपाली ने दे कर आरंभ किया ।इस अभियान में; रैली शाला परिसर से प्रारंभ होकर कुम्हारीमुडा; भीखापाली ; शिकारीपाली; गहनागांठा ; मुडागाॅव; बिजरापाली ; बांजकांटा एवं बढईपाली से होकर गुजरा।रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ वृक्षारोपण; बालिका शिक्षा; कन्या भ्रूण हत्या निषेध; मतदाता जागरूकता ; शौचालय उपयोग प्रेरणा ; रक्तदान ; नेत्रदान ; एवं एम आर टीकाकरण हेतू जागरूक करना था। इस अभियान में 300 छात्र- छात्राओं एवं शाला स्टाफ द्वारा सभी गांवों के चौक-चौराहो में साफ-सफाई किया गया एवं इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अभियान में विशेष योगदान श्री नरेन्द्र साहू सरपंच ; ग्राम पंचायत शिकारीपाली एवं श्रीमती फूलबाई बरिहा सरपंच कुम्हारीमुडा; श्री साहू जी पूर्व सरपंच कुम्हारीमुडा ; श्री मीनेन्द्रा तिवारी सरपंच मुडागाॅव; श्रीमती अमिता बरिहा ; श्री एच डी सोम; शिक्षक; श्री टी आर साहू शिक्षक ; श्री कामता साहू पत्रकार ; श्री के एस बरिहा रिटायर्ड कमीशनर आयकर ; एवं श्री मनोज कुमार बरिहा संकूल समन्वयक बढईपाली ने दिया। अभियान का नेतृत्व प्राचार्य श्री बी आर भोई; रेडक्रॉस प्रभारी दिनेश कुमार साहू; स्काउट मास्टर श्री राजीव कुमार तिवारी; गाइडर लीलिमा साहू; एवं श्री आर एल साहू; श्री एस एस निषाद; श्री पी एल चौधरी; श्री के के साहू; सुश्री नीलम प्रसाद (व्याख्यातागण); श्री डी आर ठाकुर सहायक शिक्षक; महेंद्र ठाकुर; कुहुक बरिहा ने किया । रैली का छात्र नेतृत्व भोजप्रकाश यादव; वासुदेव पटेल; कु लकेश्वरी; कु रेणुका साहू; पुष्कर साहू; दीनेन्द्र; आमनी; एवं समस्त छात्र संघ द्वारा किया गया।इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं शाला के पूर्व छात्रों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस रैली का समापन माॅ शारदा दरबार उरीॅ डोंगरी में किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!