छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने गणतंत्र दिवस पर दी सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति

26 जनवरी को छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस 2023 धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन में परिवर्तन किया है। पहले जारी किए गए गाइडलाइन में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया था कि कोरोना को देखते हुए स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अब राज्य सरकार ने यह निर्णय बदल दिया है। इसके लिए आज ही अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडे ने पत्र पत्र भी लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों का और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!