बसना

बसना:रासेयो ईकाई द्वारा गांधी जयन्ती मनाई गई

 

लम्बर । राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लंबर के द्वारा डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो महासमुन्द के मार्गदर्शन में जी.पी. पटेल प्राचार्य के निर्देशन में एवं आर के पटेल कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में गांधी जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर जी.पी. पटेल प्राचार्य द्वारा पूजा अर्चना, तिलक वंदन कर किया गया । तत्पश्चात् सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल प्रांगण को साफ-सफाई किया गया और गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा गांधी के मूल सिद्धांत – “अहिंसा परमो धर्म” पर एवं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार के बारे में आर के. पटेल कार्यक्रम अधिकारी ने बताया। गांधी जी का विचार सत्य ही ईश्वर है’ और अहिंसा परम धर्म है। हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए | NSS. दल नायक विक्की पटेल, दल नायिका दीपा जायसवाल ने भाषण, गीत प्रस्तुत किया सृष्टि राणा शालानायक ने शुष्क दिवस, मद्य निषेध हेतु श्लोगन पढ़ी, तन्नू पटेल, विद्या साहू ने गीत, कविताएँ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जे. के. जायस‌वाल बी.एल. साहू, सी. आर. जायसवाल, एफ. एस, बरिहा खिरोद्र सिदार एवं NSS के स्वयं सेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन NSS दल नायिका दीपा जायसवाल ने किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!