सरायपाली

सरायपाली: धान जब्त

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल).बीती रात मंडी विभाग द्वारा अंतर्राज्यीय जांच चौकी पालीडीह, सिरपुर, कोलिहादेवरी में सूचना के आधार मंडी सचिव द्वारा एक टेक्टर धान लगभग 100 पाकिट 40 क्विंटल धान को जब्त किया गया है। मिली जानकारी अनुसार जाँच नाका के पास एक सोनालिका ट्रेक्टर बिना नंबर की जाँच करने पर उसमें 100 पाकिट धान वजन लगभग 40 क्विंटल पाया गया। वाहन चालक सौदा डडसेना के द्वारा उक्त धान का अवैध परिवहन कर किया जा रहा था, जिसे वाहन सहित जब्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में मंडी सचिव सुशील कुमार साहू, मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल, महेन्द्र भोई व पंकजराज पटेल, सैनिकल राजेश दीवान व अन्य नाका कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!