तुमगांव: हाथ मुक्का से मारपीट

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।रेणुका साहू ने पुलिस को बताया कि वह गढसिवनी में रहती है, ग्राम कौवाझर मे सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 27.01.25 के लगभग 20.00 बजे अपने घर में थी तभी ससुर बच्चे के लिए दुध पाऊडर लाया तो सास ससुर को दुधपाऊडर क्यों लाये हो बच्चा उसका है खर्च वो खुद उठायेगी जिसे सुनकर क्यों नहीं लायेंगे बच्चा तो आप लोगो का भी है बोली तो सास गंदी गंदी गालीया देने लगी तथा हाथ मुक्के से मारपीट कर इसके माता पिता को जब भी बुलाते है तो उन लोग आते नहीं है तो चलो हम लोग उनके घर जाकर मारपीट करेंगे कहकर सास ऐश्वर्य लक्ष्मी साहू ससुर राजेश साहू पति कुलदीप साहू देवर कुणाल साहू सभी एक राय होकर पिता सुकदेव साहू के घर अंदर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच करते बोले कि अपनी बहन को ड्युटी से क्यों लाये हो बोलते हुए सौरभ साहू, सुकदेव साहू, लता साहू, रेणुका साहू से मारपीट किये है मारपीट से सुकदेव के सिना, हांथ पैर, सौरभ के हांथ, घुटना सिना, गर्दन में चोंट लगा है लता साहू, रेणुका साहू को हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं लता साहू के दोनो हांथो में चोंट लगा है तथा दोनो हांथ की चुडिया टुट गयी है । । घटना को सोनाली साहू एवं राजू साहू देखे सुने है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 331(6)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























