डंडे से पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में कुंवर बाई बंजारे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बनसिवनी में अकेली रहती है 04 बेटे हैं सभी अलग अलग रहते हैं तबियत खांसी सर्दी के कारण ठीक नहीं लगने से डाक्टर को दिखाने के लिये दिनांक 16.10.2024 को रात्रि 08.30 बजे घर से निकल कर जा रही थी रास्ते में बेटा रोहित बंजारे का घर पडाता है घर के पास पहूंची थी वही पर नाती राहूल कुमार बंजारे खडा था देखकर डोकरी फिर आ रही है इसी के कारण घर में लडाई झगडा कलह होता है कहकर अश्लील गाली गुप्तार देने लगा तथा लकडी के डण्डा से मारपीट किया तथा धकेल दिया जिससे जमीन पर गिर गयी तथा सिर में चोंट लगा तथा डण्डा से मारने से बायें हाथ, भुजा, कलाई के पास एवं दाहिने हाथ में भुजा तथा ओंठ में चोंट लगा है। घटना को वहां पर उपस्थित राजेश्वरी बंजारे देखें सुने हैं तथा बीच बचाव किये पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















