सरायपाली

सरायपाली: नशामुक्ति रैली का आयोजन

 

 सरायपाली (बलौदा)  डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के रासेयो इकाई व हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद के मार्गदर्शन में  अनिता पटेल प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के दिशा निर्देश में तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी  कमला  दीवान के नेतृत्व में गुरु घासीदास जयंती मनाया गया . कार्यक्रम में  मोहनलाल दीवान सहायक शिक्षक बिलाडी़ द्वारा गुरु घासीदास जी के जीवन चरित्र को बताते हुए उनके उपदेशों व संदेशों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया गया. गुरु घासीदास जी मांसाहार व नशा से दूर रहने का उपदेश देते थे इसी संदेश को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने के लिए ग्राम बलौदा में नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को उनके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में विद्याकांत कश्यप, मुकेश नाग, दल नायक देवेन्द्र यादव, उपदल नायक गुलशन यादव, झरना स्वाईं, सुनीली बारिक, अंकिता साहू, रवीन्द्र मेहेर , जीतू साहू, पुष्पा डडसेना, नीतू डडसेना, योगिता, भूपेन, पिताम्बर मेहेर, निलाम्बर, डिलेश्वर,आदि स्वयंसेवक सम्मिलित हुए.
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!