छत्तीसगढ़

पिथौरा: सरकारी अस्पताल के सामने सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

16 अप्रैल को पिथौरा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 06 सरकारी अस्पताल के सामने पिथौरा में एक व्यक्ति रवि अग्रवाल नाम का आईपीएल क्रिकेट मुंबई इंडियंस एवं लखनऊ सुपर जांइटस के बीच होने वाले मैच में हारजीत का दांव लगवाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर रवि अग्रवाल पिता शंकरलाल अग्रवाल उम्र 34 वर्ष साकिन निवासी वार्ड नंबर 06 पिथौरा का होना बताया जिसे पूछताछ करने पर मुंबई इंडियंस एवं लखनऊ सुपर जांइटस के बीच होने वाले आईपीएल मैच में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से 1. एक कागज में सट्टा पट्टी लिखा हुआ 2. एक मोबाईल विवो कंपनी का कीमती 7000 रूपये, 3. नगदी रकम 1000 रूपये, 4. एक डाट पेन नीले रंग का जुमला रकम 8000 रूपये जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!