रायगढ़

आप RTI प्रकोष्ठ ने स्रवच्छ भारत मिशन का सरकार से मांगा हिसाब।
मिशन हिसाब दो अभियान के तहत सरकार से सभी योजनाओं का आर टी आई आवेदन लगा कर लिया जा रहा है हिसाब

काकाखबरीलाल/रायगढ़

आम आदमी पार्टी प्रदेश के आर टी आई एक्टिविस्टों को एक जुट कर सरकारी योजनाओं में हो रहे भरष्टाचार को रोकने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है।
इसके लिए पार्टी ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ (RTI Wing) का गठन किया है।

आर टी आई विंग छत्तीसगढ़ के सभी शहरों तथा गांवों में संगठन निर्माण का कार्य तथा योजनाओं पर आर टी आई लगाने के लिये मिशन हिसाब दो अभियान चलाया जा रहा है।
मिशन हिसाब दो अभियान के तहत आर टी आई प्रकोष्ठों के नेता प्रदेश भर में जिला पंचायत,जनपद पंचायत,नगर पालिका तथा पंचायतो से 12 मई को स्वच्छ भारत मिशन योजना का हिसाब लेने के लिये सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन लगाया गया।

मिशन हिसाब दो अभियान के लिये जिला रायगढ़
में आवेदन लगाने का कार्य पर आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ के जिला संगठन प्रभारी जिला सचिव,
तथा R.T.I. प्रकोष्ठ की जिला,ब्लाक, शहर तथा ग्राम पंचायत की टीम लगी हुई थी।
आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सत्ता पक्ष विपक्ष तथा अधिकारी आपसी सहमति बना कर आम आदमी को योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम लूट को अंजाम दे रहे हैं।
आर टी आई के तहत दस्तावेज से ऐसा लगता है कि सरकारी योजना आम आदमी को फायदा देने की जगह जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों को फायदा देने के लिये बनाई जा रही हैं।
आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार सरकार के दावे को सार्वजनिक करेगी।

आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ के जिला संगठन प्रभारी डिग्री लाल जगत द्वारा जिला पंचायत रायगढ़ नगर पालिका परिषद खरसिया, जिला सचिव आकाश बैरागी नगर निगम रायगढ़ जनपद पंचायत घरघोड़ा, धरमजयगढ़ ,लैलूंगा, पुसौर, तमनार, बरमकेला, सारंगढ़, ग्राम पंचायत गोबरसिहा ,शहर संगठन प्रभारी देवमणि भरद्वाज जनपद पंचायत खरसिया शहर संगठन प्रभारी धरमजयगढ़ राधेश्याम अग्रवाल जिला पंचायत कोरबा, गरियाबंद जनपद पंचायत धमधा
ग्राम अध्यक्ष हेमलाल कुर्रे ग्राम पंचायत मौहापाल अजय कुर्रे ग्राम पंचायत रत्न महका संजय राठीया ग्राम पंचायत खडगांव राजकुमार सारथी जनपद पंचायत धर्मजयगढ़
एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजना के लाभ से वंचित किये गए पात्र हितग्राही से अपील की है कि वे मुखर हो कर आगे आएं आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ उनके हक की लड़ाई में हर कदम उनके साथ खड़ी रहेगी

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!