रायपुर

पीएम मोदी का भाषण सुनकर … युवक ने बनाया ‘स्वदेशी ‘ऐप

रायपुर(काकाखबरीलाल).पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में आत्मनिर्भर भारत की बात पुरजोर तरीके से कही थी। उन्होंने कोरोना संकट में देश को मजबूत बनाने के लिए लोकल फॉर वोकल का मंत्र भी दिया था। इसी से प्रेरित होकर तीन दोस्तों ने एक ऐप तैयार किया है जिसे ‘स्वदेशी’ नाम दिया है। इनमें से सन्दीप और राजेश नवापारा (राजिम) के हरिहर स्कूल से हायर सेकंडरी किए हैं, जबकि सत्येंद्र की पढ़ाई अंबिकापुर से हुई है।सन्दीप ने बताया, पीएम ने अपने भाषण में लोकल ब्रांड को प्रमोट करने की बात कही थी। उसके बाद से वाट्सएप ग्रुप्स में देशी और विदेशी बॉन्ड्स की लिस्ट आने लगी। मुझे हैरानी हुई कई ऐसी कम्पनियां हैं जिन्हें हम अब तक इंडियन समझते रहे। मैंने अपने दोस्तों जो दुबई और बैंगलुरू में जॉब कर रहे हैं, से डिसकस किया। वे तकनीकी मामले में काफी आगे हैं। इस बात पर सहमति बनी कि आज से ही इस पर काम शुरू किया जाए।
दिन में जॉब के बाद रात में हम ऐप से रिलेटेड काम किया करते थे। किसी भी कम्पनी के बारे में गूगल से डिटेल लिया। हमने इस ऐप में ऑनर बेस्ड लिस्ट बनाई है। अगर कम्पनी का मालिक अब्रॉड का है तो उसे लिस्टेड किया है। बाहरी मालिक होने से उस कम्पनी की कमाई भी विदेश ही जाएगी।अलग-अलग कैटिगरीज बनाईऐप में प्रोडक्ट को कैटिगरी वाइस बांट दिया गया है। जैसे क्लोथिंग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, फुटवेयर, सोप, टूथपेस्ट, चाय, डिटर्जेंट, ऐप्स, स्नेक एंड सॉफ्ट ड्रिंक, आटोमोबाइल। कई ऐसे प्रोडक्ट हैं जो हैं तो विदेशी लेकिन नाम के चलते देशी लगते हैं। जैसे एक ट्रक की कंपनी के साथ भारत लिखा हुआ है। अब चूंकि भारत जुड़ा है इसलिए हमें लगेगा कि ये तो भारतीय है लेकिन ये कंपनी जर्मनी की है। ठीक ऐसे ही कुछ चाय की कंपनियां है जो विदेशी हैं। वल्र्ड की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी पैठ बना ली है। टेक्नोफ्रेंडली लोग तो गूगल से खोज लेंगे लेकिन ग्रासरूट इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी कैसे हो? इसलिए यह ऐप उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!