ओवर ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार कार एक की मौत, 4 नाबालिग घायल

रायपुर के छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज से तेज रफ्तार कार के नीचे गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हासदे में 4 नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फारार हो गया। कार में सवार अंकुश शोभवनी उम्र 18 साल की मौके पर मौत हो गई। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी बताये जा रहे है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कार में सभी नाबालिग युवक ही सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से हुआ है। इस हादसे में घायलों के नाम बताये जा रहे है, आर्या देवांगन 17 साल अर्पित झा 17 साल, प्रशांत झा 17 साल, ये सभी महावीर नगर निवासी बताये जा रहे है। श्रीयंत्र पाल 16 साल, निवासी माना कैंप, (चालक) असीम उर्फ रमनी हलधर, माना कैम्प के रहने वाले है।























