जिले के सहारा इंडिया एजेंट 3 फरवरी को देंगे धरना प्रदर्शन

महांसमुद (काकाखबरीलाल). सहारा इंडिया जनता की जमा की गई राशि का भुगतान नहीं कर रही। एजेंटों को आम जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। जनता की परेशानियों को देखते हुए जिले के सहारा इंडिया के एजेंटों ने पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में 3 फरवरी को लोहिया चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सहारा इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रबंधन के उच्चाधिकारी खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में डॉ.विमल चोपड़ा, बिना आचार्य, राकेश चन्द्राकर, संजय इक्का सहित अन्य ने बताया कि सिर्फ महासमुन्द सेक्टर में लगभग 42 हजार जमाकर्ता है। इनका 25 करोड़ से ज्यादा की राशि महासमुन्द सेक्टर के 851 एजेंट के माध्यम से राशि जमा कराई गई है। पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनता की राशि वापस दिलवाने के लिए राज्य सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रही है, जबकि राज्य सरकार ने कहा था कि इस तरह की कंपनियों द्वारा जनता की जो राशि डूब गई है या फंसी है उसे वापस दिलवाने राज्य सरकार उचित कदम उठाएगी।























