
रामकुमार नायक, बिलाईगढ़(काकाखबरीलाल)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की इसी कड़ी में बिलाईगढ़ विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान का अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक’वनांचल’ को नियुक्त किया गया है।
संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के ख़ास माने जाने वाले युधिष्ठिर नायक को पार्टी में निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। श्री नायक ने अपने मनोनयन पर सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनो का आभार जताया है।
शुशील पटेल,संतोष पटेल, चुमुक लाल बांदे,जान मोहम्मद, रामकुमार नायक, युवा कांग्रेस के जितेंद्र पटेल सरपंच समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत शुभचिंतकों का बधाई, शुभकामनाएं देने तांता लगा हुआ था,उक्त नियुक्ति पर सोनाखान समेत बिलाईगढ़ में हर्ष का माहौल है।
























