व्यापारी संघ ने लिया संकल्प बिना मास्क अब नहीं मिलेगा किसी को समान

बया/कसडोल (काकाखबरीलाल)। बया चेंबर ऑफ कामर्स, सब्जी, होटल सहित अन्य दुकानों से अब बिना मास्क के लोगों को नहीं मिलेगी सामग्री आज व्यापारियों ने चौकी प्रभारी हितेश जांघेल एवं बया सरपंच मनीराम पंकज के समक्ष संकल्प लिए। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव इसके रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की ओर से चौकी प्रभारी ने चेम्बर ऑफ कामर्स, सब्जी विक्रेता संघ, होटल व्यवसायी, इलेक्ट्रॉनिकल संघ की संयुक्त बैठक ली।
बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच मनीराम पंकज ने सभी व्यवसायियों से कहा बया के सभी व्यापारी रायपुर जैसे बड़ो शहरों से अधिक संबंध रखते हैं जो की अधिकतर खरीदारी वहीं से किया जाता है ऐसे में आप सभी व्यापारियों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कौन किस के संपर्क में आ रहे हैं यह कोई भी नहीं जानता अन्य जिले के अपेक्षा बलौदा बाजार जिले में संक्रमण का फैलाव बहुत ही कम है इसे और भी कम किया जा सकता है इसके लिए सभी व्यापारी मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन स्वयं आगे आकर पालन करना आवश्यक है।
चौकी प्रभारी हितेश जांघेल ने कहा देश भर कोरोना संक्रमण से भयावह स्थिति है। इस स्थिति के लिए हम सभी जिम्मेदार है। क्योंकि लोगों के द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जाना, बार बार हाथ धोने जैसी छोटी छोटी बातों को लेकर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। चौकी प्रभारी ने कहा जिला प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं है। इस चालान के जरिये लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास है।
इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक मत होकर कहा कि रविवार से कोई भी बिना मास्क के ग्राहकों को कोई भी सामग्री नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कामर्स से सभी व्यपारी सहित चौकी प्रभारी हितेश जंघेल एवं प्रधान आरक्षक नरेंद्र साहू आरक्षक लव तिवारी , प्रदीप शर्मा, ओंकार साहू उपस्थित थे।

























