बिलाईगढ़

इलाहाबाद जा रही बस में अचानक लगी आग

बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास कल दोपहर बसना से इलाहाबाद जा रही बस में अचानक आग लग गई. अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बिलाईगढ थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि यात्री बस बसना से इलाहाबाद जा रही थी. इसी दौरान बस में आग लग गई. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. वहीं बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है. बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बस में लगी आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बुझाने का मौका ही नहीं मिला, जिसकी वजह से जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. बस में लगी आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड नहीं होने की वजह लोगों में आक्रोश नजर आया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!