बसना

यादव समाज की आवश्यक बैठक सम्पन्न, बुजुर्गों के आशीर्वाद एंव मार्गदर्शन के साथ समाज को दी जाएगी नई दिशा

बसना@काकाखबरीलाल। आज ग्राम भस्करापाली में झेरिया यादव समाज का बैठक किया गया। बैठक के पहले यादवों के आराध्य देव भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पुजा अर्चना करने के पश्चात बैठक चालू किया गया जिसमें फुलझर राज कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए अधिक से अधिक आथिक मुद्दे को विशेष रूप से ध्यान देंने की बात कही। बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाजिक बुजुर्गों पुरोधाओं को सम्मान करना चाहिए। उनके अनुभवों को आत्मसात करते हुए हमारा समाज वर्तमान परिवेश में कैसे उत्तरोंतर प्रगति करें, यह विचार करते हुए कार्यान्वित कर हमें समाज को सुहढ बनने हेतु आगे बढ़ना चाहिए। एवं केंद्रीय संयोजक विक्रम यादव जी ने कहा कि समाज में व्यात कुरूतिया को समाप्त करने के लिए एवं सब को समाज में एक एकता समानता एवं स्वतंत्र पर विशेष बल हेतु आव्हान किया गया। केंद्रीय प्रवक्ता परदेशी यादव ने कहा की समाजिक विचार धारा में चलने हेतु आव्हान किया गया। तहसील सचिव कुंजराम यादव ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम यादव, केंद्रीय संरक्षक हिरालाल यादव,केंद्रीय प्रवक्ता परदेशी यादव, केंद्रीय संयोजक विक्रम यादव, तहसील संरक्षक रंजीत यादव, तहसील कोषाध्यक्ष अलेख यादव, तहसील सचिव कुंजराम यादव,तहसील संगठन मंत्री गजानंद यादव, लिमदरहा परिक्षेत्र सचिव हेंगल यादव, कोषाध्यक्ष घासीराम यादव, राधे यादव, सरजू यादव, हिदय यादव, फागूलाल यादव, रेशम लाल यादव, जयलाल यादव, पिथीवी यादव, उग्रसेन यादव, चैतराम यादव, हंसराम यादव,नानदाऊ यादव, भीखारी यादव,तिलक राम यादव, संतु यादव , बीज लाल यादव, दिनेश यादव, से उपस्थित रहे। इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव जी नी दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!