उपार्जित धान के परिवहन ना होने से उपार्जन केंद्रों में जगह की कमी के चलते खरीदी बंद होने की कगार पर

भँवरपुर – खरीफ फसल विपणन वर्ष 2017-18 के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से उपार्जित धान के समय से परिवहन ना होने पर संग्रहण केंद्रों में धान के जाम हो जाने से जगह की कमी के चलते खरीदी बंद होने की कगार पर है, जिस कारण समिति प्रबंधकों तथा खरीदी प्रभारियों के द्वारा संग्रहण केंद्रों से धान का परिवहन शीघ्र करवाने जिला विपणन अधिकारी को पत्र ज्ञापित किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के द्वारा खरीफ फसल विपणन वर्ष 2017-18 में भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर निर्धारित एक समान विनिर्दिष्टियों के अनुसार किसानों से धान उपार्जित करने हेतु ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों को उपार्जन एजेंसी अधिकृत किया गया है जिसके तहत सहकारी समितियाँ धान खरीदी का कार्य विगत 15 नवम्बर से कर रही है, मगर शासन की धान उपार्जन परिवहन नीतियों के अनुसार उपार्जित धान का नीतिगत परिवहन ना होने के कारण सहकारी समितियों को अनेकों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा खरीदी केंद्रों में खरीदी हेतु जगह की कमी के चलते अनेक जगहों में खरीदी बन्द होने की कगार पर है, ज्ञात हो कि विगत दिनांक 7 दिसम्बर की स्थिति में शाखा भँवरपुर के अंतर्गत कुल 8 उपार्जन केंद्रों में धान का स्टॉक बफर लिमिट से डेढ़ गुना अधिक होने के बाद भी परिवहन की कोई व्यवस्था विपणन संघ के द्वारा नही की जा रही है जबकि धान उपार्जन वर्ष 2017-18 के नीति कंडिका क्रमांक 16.4 के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान की मात्रा बफर लिमिट से अधिक होने पर धान का उठाव 72 घंटे के भीतर करने का प्रावधान है, मगर धान का उठाव फिर भी नही किया जा रहा है,
विगत 7 दिसम्बर को उपार्जन केंद्रों में उपार्जित धान की जानकारी इस प्रकार है, उपार्जन केंद्र उड़ेला परिवहन शेष 6180 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 3000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र धामनघुटकुरी परिवहन शेष 4441.40 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 3000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र बाराडोली परिवहन शेष 7508 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 3700 क्विंटल, उपार्जन केंद्र भँवरपुर, परिवहन शेष 8286.40 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 4000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र ठूठापाली परिवहन शेष 6260.80 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 3000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र बिन्छियां परिवहन शेष 13053.60 क्विंटल बफर स्टॉक लिमिट 5000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र लम्बर, परिवहन शेष 13311.20 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 4000 क्विंटल, उपार्जन केंद्र बड़े साजापाली, परिवहन शेष 12071.20 क्विंटल, बफर स्टॉक लिमिट 4000 क्विंटल
कुल परिवहन शेष मात्रा 71112.60 क्विंटल, बफर लिमिट 29700 क्विंटल, बफर लिमिट से अधिक 41412.60 क्विंटल धान

























