बसना

छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भाजपा की सरकार युवाओं की रहेगी अहम भूमिका-पीयूष

शुकदेव वैष्णव।बसना-छत्तीसगढ़ में यह चुनावी वर्ष है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ देश के 21 राज्यों में इसकी सरकार भी है राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो 65 प्लस का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को दिया है निश्चित तौर पर भाजपा उस पर अमल करेगी और इस लक्ष्य को भेदने में सफल होगी इस बार चुनाव में युवाओं की महती भूमिका रहेगी क्योंकि भाजपा की 7 मोर्चाओं में से युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है उक्त कथन युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बसना विधानसभा के लोकप्रिय साक्षर युवा नेता पीयूष मिश्रा ने पत्रिका से चर्चा के दौरान कही।
आगे पियुष ने कहा कि आज भारत देश की 65% आबादी 35 साल या उससे कम की है और सबसे रोचक तथ्य यह है कि इस बार नए मतदाता के रूप में 25 लाख युवा मतदाता छत्तीसगढ़ में पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करने जा रहे हैं जिनको साधने के लिए युवा मोर्चा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है निश्चित तौर पर भाजपा के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा किए गए अनेकों विकास कार्य और लागू किए गए लाभकारी योजनाओं का लाभ इस बार के चुनाव में पार्टी को मिलेगा साथ ही साथ 4 साल की अल्प अवधि में भी इस देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो काम किया गया है उसका डंका भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में बजता दिखाई दे रहा है भाजपा के शासन काल में गांव गरीब और किसान की चिंता की गई है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाती है जनकल्याणकारी योजनाओं में युवाओं के रोजगार के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मेक इन इंडिया योजना महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना बुजुर्गों के लिए अटल पेंशन योजना बेटियों के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा पीडीएस योजना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना व्यक्तियों के लिए कन्या विवाह योजना सरस्वती सायकल योजना स्मार्ट कार्ड पर 50000 तक का मुफ्त इलाज गर्भवती महिलाओं के लिए महतारी जतन योजना,सौर सुजला योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाऔर वर्तमान में लागू की गई संचार क्रांति योजना और ऐसे न जाने कितने जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा द्वारा चलाई जा रही है जिसका समाज के हर वर्ग के व्यक्ति लाभ ले रहे हैं पेट में पलते एक बच्चे से लेकर मृत्यु होने तक योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रही हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही है जिसका काम बोलता है और निश्चित तौर पर गांव में विकास कार्य हुए हैं जिससे इस बार चौथी बार कमल खिलने से भारतीय जनता पार्टी को कोई नहीं रोक सकता अमित शाह के लक्ष्य को भेदने के लिए युवा मोर्चा कि इस बार बहुत ही अहम भूमिका रहेगी और इसी तर्ज पर युवा मोर्चा ने भी अपना कमर कस लिया है कि महासमुंद जिले के चारों सीटों पर कमल खिला कर 65 प्लस के लक्ष्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!