छत्तीसगढ़

सरायपाली: आरोपी धरे गए

सरायपाली। थाना बलौदा के ग्राम खोखेपुर में चोरी के पनडुब्बी पंप व बैटरी के साथ तीन आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है। बलौदा थाना टीआई उमेश वर्मा के अनुसार बलौदा पुलिस को सूचना मिली कि खोखेपुर के तीन व्यक्तियों के पास चोरी का पनडुब्बी पंप व बैटरी चोरी की है। सूचना पर पुलिस की टीम उक्त संदिग्धों के घर पहुंच कर चोरी की समान को जप्त किया। पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी हेमंत भोई, राकेश यादव उर्फ चिंटू यादव, लोकनाथ उर्फ लोको सभी खोखेपुर को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से चोरी की एक नग पुरानी इस्तेमाली 7 एचपी का पनडुब्बी पंप कीमत 20000 एवं एक नग पुरानी इस्तेमाली जनरेटर कीमत 8000 जप्त किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!