देश-दुनिया

बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी 14 बारातियों की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ (काकाखबरीलाल).   यूपी के प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई।मामला मानिकपुर थाना के देशराज इनारा का है, जहां बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई. गुरुवार देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है.
सभी बाराती शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे. इस हादसे का शिकार हुए 14 लोगों में से 6 नाबालिग हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला. पुलिस को रेसक्यू करने में तकरीबन दो घंटे का समय लग गया. हादसा पिछली रात 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बेलोरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।सभी के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग बेलोरो गाड़ी से नबाबगंज इलाके से बारात से लौट रहे थे। इसी बीच प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना के देशराज इनारा के पास तेज़ रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में जा घुसी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!