उत्तर प्रदेश में डीजी स्तर के अफसर ने खुलेआम ली राम मंदिर बनाने की शपथ….मचा बवाल तो, मुख्यमंत्री ने मांगी डीजी से सफाई

काकाखबरीलाल लखनऊ – राम मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला का एक विडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ राम मंदिर बनाने का संकल्प लेते दिख रहे हैं। इस विडियो के सामने आने के बाद सियासत गर्मा गई है।माना जा रहा है कि यह विडियो यूपी की राजधानी लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम का है, जिसमें सूर्य कुमार शुक्ला राम भक्तों के साथ जल्द ही राम मंदिर बनाने की शपथ ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद लोग शपथ लेते हुए वह कह रहे हैं, ‘हम रामभक्त, इस कार्यक्रम के दौरान संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो। जय श्री राम।’
हालांकि, मामला बढ़ता देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला को जवाब तलब किया. साथ ही फोन कर उनसे सफाई भी मांगी.
इसके बाद DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने सरकार को सफाई में कहा है कि उन्हें पहले से ऐसे किसी शपथ की जानकारी नहीं थी, वो सिर्फ सेमिनार में हिस्सा लेने गए थे. वहां उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया, न ही कोई आपत्तिजनक बातें कहीं.
मीडिया में यह विडियो सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। संभवत: पहली बार किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से राम मंदिर का संकल्प लिया है। प्रदेश की विपक्षी पार्टी इसे सर्विस रूल बुक का खुला उल्लंघन बता रही है।
राम मंदिर के मुद्दे को लेकर पुलिस महानिदेशक का एक विडियो में वह राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने की शपथ ले रहे हैं। इतना ही नहीं अधिकारी महोदय सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर राम मंदिर बनाने की कसम खाते नजर आ रहे हैं। सूबे के सीनियर पुलिस अधिकारी डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) में खुले मंच से राम मंदिर को जल्द से जल्द बनाने की कसम खाई। सीनियर पुलिस अधिकारी का ये विडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि सूर्य कुमार शुक्ला 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके द्वारा ली गई शपथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना भी है, लेकिन इन सबसे बेफिक्र डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला हर हाल में राम मंदिर को बनाने की कसम खाते और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्षआजम खान सबको शपथ दिलवाते नजर आ रहे हैं।





























