सरायपाली: माचिस मांगने पर पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत माचिस मांगन की बात पर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। नरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम प्रेतनडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है। कक्षा 08 वीं तक पढा है। रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 11/11/2025 को रात्रि करीब 08/00 बजे अपने साथी दिलीप कुजुर, तरूण सोनवानी,विद्या पाण्डेय, कमलेश चौहान के साथ शराब भट्टी सरायपाली से शराब खरीद कर पीने के लिए चखना सेन्टर गये थे। पारस बेहरा के चखना दुकान में कमलेश चौहान को माचिस मंगाये थे कमलेश चखना दुकान माचिस लेने गया था माचिस मांगन की बात पर पारस बेहरा, नम्रता गुप्ता, टीनू, अमन चारो मिल कर कमलेश चौहान के साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर स्वयं तथा साथ दिलीप कुजुर, तरूण सोनवानी बीच बचाव करने पर सभी एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का तथा डण्डा से पारस बेहरा, नम्रता गुप्ता, टीनू, अमन मारपीट किये है। जिससे बांये हाथ की कलाई, उंगली में चोट लगा है, दिलीप कुजुर के चेहरा , पीठ में, तरूण सोनवानी के बांये पैर, चेहरा, पीठ में, कमलेश के चेहरा, पीठ, बांये हाथ में, विद्या पाण्डेय को पीठ में चोट लगा है। घटना को आसपास के लोग देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























