रायपुर
पिकअप ने बाइक सवार को रौदा, बाइक सवार की हालत नाजुक

रायपुर (काकाखबरीलाल). शहर के घड़ी चौक में सोमवार को पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवक को पिकअप वाहन रौंदते हुए आगे निकल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक है। आरोपी चालक को मौदहापारा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच कर रही है। घायल युवक के पेट, बाये पैर और बाये जांघ में चोटे आई है। मौदहापारा पुलिस के मुताबिक युवक शास्त्री बाजार से घड़ी चौक की ओर जा रहा था तभी एक नई पिकअप वाहन ने युवक को रौंदते हुए आगे निकल गई जिससे युवक सड़क डिवाइडर से दूर जाकर गिरा।
AD#1



























