बसना

बसना: लिंक पर क्लिक करते ही पैसे पार

बसना  (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम

नानकसागर में एक व्यक्ति से व्हाट्सएप्प के जरिए भेजे गए लिंक से 1 लाख 93 हजार से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बसना थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने बताया कि नानकसागर निवासी सर्वानन्द प्रधान ने अपनी शिकायत बताया कि 17- 18 फरवरी 2023 को एचडीएफसी बैंक के खाता धारक विकास पटेल, यस बैंक के खाताधारक किंजल ट्रेडिंग, यस बैंक का खाता धारक अंधेरीहब टाउन तथा एक्सिस बैंक के खाता धारक देवराज मीना ने सर्वानन्द प्रधान को व्हाट्सएप्प में लिंक भेजा। सर्वानन्द द्वारा लिंक को क्लीक करने से सर्वानन्द के खाते से 193015 रुपये कट गये। सर्वानन्द ने परिवार में सलाह मश्वरा करने के बाद 17 अप्रैल को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!