रायपुर

लड़कियों की जींस, टॉप और क्रीम लेकर भागे चोर

रायपुर( काकाखबरीलाल). शहर में रविवार को दो दुकानों में चोरी के मामले सामने आए। एक ब्यूटी सेलून और कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से कैश तो चोरी हुआ ही, बदमाशों ने लड़कियों के कपड़ों और क्रीम, शैंपू पर भी हाथ साफ किया। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। पुलिस आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रविवार को शहर में लॉकडाउन लगाया गया था।बैजनाथ पारा में राहुल कोठारी की दुकान है। सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर इनके मोबाइल पर मैसेज आया कि इनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 11350 रुपए निकाल लिए गए। यह कार्ड दुकान में ही था, इसलिए भागकर राहुल दुकान पर आए तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान से लडकियों की जीन्स, टॉप, वन पीस गायब मिली, गल्ले से 5 हजार रुपए और 5 दूसरे क्रेडिट कार्ड चोरी हो चुके थे। राहुल ने बताया कि दुकान से कपड़े वगैरह मिलाकर कुल 2 लाख का सामान चोरी हो गया। राहुल की दुकान के ऊपर स्टाइल ऑन नाम का ब्यूटी पार्लर है। इसकी संचालक नाजिया गंज ने बताया कि 15 सौ रुपए कैश, सीसीटीवी का सेटअप, वाईफाई, क्रीम, पाउडर, शैंपू, हेयर कलर, हेयर ड्रायर मशीन, कुल 2 लाख 11 हजार 500 का सामान चोरी हो गया। इनके सेंटर का भी शटर तोड़कर चोरों ने बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया। इन दुकानों के दोनों ही तरफ 200 मीटर की दूरी पर कोतवाली थाना और गोलबाजार थाना स्थित है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!