रायपुर

जुए में हारे पैसे की मांग कर प्रताड़ित करने से युवक ने की थी खुदकुशी, दो के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर(काकाखबरीलाल)। पुरानी बस्ती इलाके में एक युवक ने जुए में हारे पैसों के लिए प्रताड़ित होकर अपनी जान दे दी थी। जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतक को प्रताड़ित करने वाले युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक महामायीपारा गोवर्धन चौक निवासी दीपक कुमार सोनी ने वर्ष 2016 में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुरानी बस्ती पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की।

जांच के दौरान मृतक द्वारा लिए गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान खुलासा हुआ कि मृतक जुए में कुछ पैसे हार गया था। हारे पैसों को वापस मांग कर रानू चंद्रकार और रज्जू गिरेपुंजे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मेडिकल स्टूडेंट की खुदकुशी की जांच शुरू
घर की छत से कूदकर खुदकुशी करने वाले मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद उनके परिवार के लोग क्वारंटाइन हो गए हैं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय मृत्युजंय साहू ने अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।

पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी से भी इनकार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी आरके पात्रे ने बताया कि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!