
पिथौरा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत जनपद पंचायत पिथौरा से 69 तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर शिरडी के लिए रवाना किया गया। इन सभी तीर्थ यात्रियों की देखरेख व यात्रा में मॉनिटरिंग करने 2 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। जिन्हें भी दल के साथ शिरडी की तीर्थ यात्रा के लिए जनपद अध्यक्ष किरण दीवान, उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जनपद सदस्य दिनेश्वरी चक्रधारी, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि मनमीत रिक्की छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पंचायत इंस्पेक्टर शुखचरण चतुर्वेदी, नरेंद्र वैष्णव सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने तीर्थयात्रियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
AD#1






















