महासुमंद
महासमुंद: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित


महासमुंद (काकाखबरीलाल).67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रग्बी पुणे (महाराष्ट्र)में 23-24 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिला बागबाहरा ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदा से 19 वर्ष बालिका वर्ग में भारतीय खड़िया दुर्गेश्वरी पटेल का चयन हुआ है।
दोनों ही 14 वर्ष की उम्र से पीटीआई अंजू प्रजापति के मार्गदर्शन में रग्बी खेल रही हैं तथा प्रतिवर्ष रग्बी के विभिन्न स्तरीय खेल में प्रदर्शन करती आ रही हैं। इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर जोन को रजत पदक दिलाई। इस आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है ।



AD#1





















