राजनांदगांव

आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

राजनादगांव (काकाखबरीलाल).जिले में सोमवार देर रात एक आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना लालबाग थाना क्षेत्र के इस्कॉन सिटी कॉलोनी की है.मृतक आरक्षक का नाम अंकित यादव 29 वर्षीय है. वह जिले के खडग़ांव थाने में पदस्थ था. बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक 4-5 दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था, जिस समय आरक्षक ने फांसी लगाई, उस समय घर में आरक्षक की मां भी थी.सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अविवाहित था. उसका किसी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles
AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!