मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने दबोचा

राजनांदगांव (काकाखबरीलाल). पुलिस और गौ सेवकों को कत्लखाना ले जाते हुए मवेशियों से भरी एक ट्रक को पकड़ने में सफलता मिली है. इस ट्रक में 35 मवेशियों को ठूस ठूसकर भरा गया था.दरअसल, डोगरगढ पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री रोडवेज की ट्रक से मवेशियों को कट्टीपार के लिए कत्लखाना ले जाया जा रहा है. सूचना आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर टीम गठित की और डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो के मार्ग निर्देशन पर हमराह थाना स्टाफ के द्वारा खैरागढ़ मुख्य मार्ग के अछोली लक्की ढाबा के पास घेराबंदी की गई. इस दौरान ट्रक को पहचान कर पीछा किया गया.
पुलिस को पीछा करते देख ट्रक में सवार अज्ञात आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए. पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन से लगभग 35 मवेशियों को बरामद किया है.
ट्रक में 35 मवेशियों को ठूस ठूसकर भरा गया था. जिसमें से एक मवेशी मृत पाया गया है. पुलिस ने सभी मवेशियों को डोंगरगढ़ गौशाला पिंजरा पोल को सुपुर्द किया गया और ट्रक को जब्ती बनाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
























