कांकेर

50 लाख का इनामी नक्सली चढा़ पुलिस के हत्थे, 3 राज्यों में मचा रखा था उत्पात

कांकेर (काकाखबरीलाल).नक्सल विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तीन राज्यों छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना की सीमा पर सक्रिय 50 लाख का इनामी नक्सली यशवंत बोगा और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नक्सली यशवंत पर 44 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है, जिस पर कुल 78 मामले भी दर्ज है.यशवंत बोगा 2009 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था, जिसके बाद से वह कई नक्सल मामलों में सक्रिय रहा. यशवंत पर तीनो राज्यों की पुलिस ने अलग-अलग इनाम घोषित कर रखा था. साथ ही उसकी पत्नी शारदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. शारदा पर भी अलग-अलग थानों में 47 मामले दर्ज है.
पुलिस को धनोरा थाना क्षेत्र के जंगलों में यशवंत के मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर यशवंत और उसकी पत्नी शारदा को गिरफ्तार
किया है, जो कि पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.
नक्सल संगठन के लिए इसे एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. हाल ही में गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने काफी उत्पात मचा रखा है, ऐसे में नक्सलियों के बड़े लीडर की गिरफ्तारी से नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!