बसनामहासमुंद

रायगढ़ पुलिस के एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान में चौहान सेना बना सहभागी

बसना (काकाखबरीलाल)। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक रक्षासूत्र मास्क का में छत्तीसगढ़ चौहान सेना ने भी अपनी सहभागिता निभाई। चौहान सेना के कर्मठ कार्यकर्ता एवं युवा पत्रकार सुधीर चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी नंद की ओर से भेजे गए राखी व मास्क को भेंट कर इस अभियान में अपना योगदान दिया।

चौहान सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा चलाया जा रहा अभियान एक रक्षासूत्र मास्क का काफी सराहनीय है, महामारी की इस अवसर में कोरोना से जनता को बचाने डॉक्टर,पुलिस,सफाईकर्मी और अन्य कोरोना वॉरियर्स दिन-रात जुटे हुए है, इनका हमें भी सहयोग करना है तभी हम कोरोना को हरा सकतें है।

विदित हो कि चौहान सेना एक सामाजिक संगठन है जो हर सामाजिक कार्यों पर बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देता है और समाजसेवी व्यक्तियों का हमेशा सम्मान करता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!