महासमुंद

महासमुंद : सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे कार टकरा गई

बागबाहरा राष्ट्रीय राजमार्ग – 353 पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे कार टकरा गई। इससे चालक, सवार 1 महिला, 1 पुरुष व 2 बच्चों को गंभीर चोट आई है। वहीं कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे कार का चालक बुरी तरह फंस गया था।पुलिस की टीम ने रात में करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि सड़क किनारे खड़े वाहनों से आए दिन रात में हादसे हो रहे हैं। चालक बिना संकेतक दिए जहां चाहे सड़क किनारे अपने वाहन को खड़े कर देते है। इसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगताना पड़ता है।

रायपुर से खरियार रोड जा रही थी कार, रात में हादसा

कार सीजी 4 एनके 6438 में खरियार रोड निवासी अंकित गोयल, प्रीति अग्रवाल, 7 वर्षीय आतिया अग्रवाल व 1 वर्षीय अंशु अग्रवाल रायपुर से खरियार रोड जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे बागबाहरा एनएच 353 प्रतिभा स्कूल के सामने पहुंचे थे। उसी समय उसकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक सीजी 4 एमएन 0977 के पीछे टकरा गई।

इससे कार के सामने हिस्सा पूरी तरह घुस गया और चालक घनश्याम नायक (25) फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, वहीं 2 घण्टे मशक्कत के बाद चालक को भी बाहर निकाले और अस्पताल ले गए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!