देश-दुनियाबड़ी खबरमेरा गांव - मेरा शहर

कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं और ना ही हम स्टेज 3 में पहुंचे: सीनियर डॉ. एम वाली

दिल्ली(काकाखबरीलाल)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 654 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर राहत की बड़ी खबर यह है कि भारत में मरीज़ों की रिकवरी रेट में भी जबरदस्त सुधार हो रहा है।

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज़ों की रिकवरी रेट बढ़कर 64.23% हो गई है। अब रिकवरी 96.6% जबकि मृत्यु का अनुपात 3.4% है। इधर सीनियर चिकित्सक डॉ. एम. वाली ने भी भारत में कोरोना को खतरनाक नहीं बताया है।

https://platform.twitter.com/embed/index.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-0&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1287968156074618880&lang=en-gb&origin=https%3A%2F%2Fwww.chhattisgarhvaibhav.com%2F%3Fp%3D27562&theme=light&widgetsVersion=9066bb2%3A1593540614199&width=550px

समाचार न्यूज एजेंसी एनएनआई से चर्चा के दौरान एम. वाली ने कहा कि WHO ने कहा कि हवा से संक्रमण फैल रहा है, लोगों को लग रहा है कि हम स्टेज 3 में पहुंच गए हैं। पर ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को कोरोना से पहले की तरह ही एहतियात बरतनी है। कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं है।

नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। जिनमें से 4,96,988 सक्रिय मामले हैं, 9,52,744 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!