रायपुर

पेटीएम केवाइसी अपडेट के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर (काकाखबरीलाल).   शहर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पेटीएम केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने व्यापारी को अपना निशाना बनाया है। आरोपियों ने व्यापारी के खाते से पांच बार में छह लाख 72 हजार 774 रुपए निकाल लिए। डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीडी नगर थाने में व्यापारी तनभय कुमार मोहंती ने ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि अनजान नंबर से फोन आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पेटीएम केवाइसी डिपार्टमेंट का होना बताया। इसके बाद उसने पूछा कि क्या आपने पेटीएम रिनुअल कराने के लिए आवेदन किया है? हां बोलने पर फोन धारक ने कहा कि आपको ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। आपके बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से काम हो जाएगा। इसके कुछ देर बाद पीड़ित का फोन हैंग हो गया और कुछ समय बाद एक के बाद अलग-अलग बैंक खाते से एक पांच बार में खाते से छह लाख 72 हजार 774 रुपए कट गए। धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर तनभय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ 420 का मामला दर्ज पतासाजी शुरू कर दी। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!