बसना:होटल के पास बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आ रही बाईक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है है।अरूण कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम इंदरपुर का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । कि दिनांक 13/01/2025 को पिताजी लाभो पटेल अपने मोटर सायकल पेशन प्रो क्रमांक CG06GF5530 से धान बिक्री का पैसा निकालने के लिए ग्राम इंदरपुर से जिला सहकारी बैंक गढफुलझर जा रहे थे कि करीबन 10-30 बजे यादव होटल ग्राम गढफुलझर के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG06GK2607 का चालक अपने मोटर सायकल को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी लाभो पटेल मोटर सायकल सहित गिर गये । एक्सीडेंट होने से पिताजी के बांया पैर के घुटना के नीचे एवं कमर के पास चोंट आया जिसकी जानकारी गांव का महेन्द्र पटेल फोन कर बताया है जिसके बाद स्वयं एवं बडे भैया संजय पटेल दोनों घटना स्थल के पास जाकर देखा तो एक्सीडेंट हुए दोनो मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में एवं पिताजी चोंटील अवस्था में वही रोड पर पडे थे उसके बाद डायल 112 के माध्यम से पिताजी को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये जहां से रिफर करने पर उचित ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराये हैं जहां पिताजी का ईलाज चल रहा हैं घटना को आस पास के लोग देखे हैं पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























